banner

पदनामित अधिकारियों का उत्‍तरदायित्‍व

क्र.संपदनामउत्तरदायित्व
1.महाप्रबंधकमहाप्रबंधक, संयंत्र के सुरक्षित, कुशल एवं प्रभावी प्रचालन एवं विभाग के हितों के लिए मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अप-स्‍ट्रीम संयंत्र के प्रबंधन से संपर्क एवं समन्‍वय के लिए उत्‍तरदायी हैं ।
2.वरिष्‍ठ प्रबंधक समन्‍वय (अनुरक्षण)वरिष्‍ठ प्रबंधक समन्‍वय (अनुरक्षण), संयंत्र के कुशल अनुरक्षण हेतु मागदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अप-स्‍ट्रीम संयत्र के अनुरक्षण अनुभाग के साथ समन्‍वय एवं संपर्क बनाए रखने के लिए उत्‍तरदायी हैं ।
3.वरिष्‍ठ प्रबंधक समन्‍वय (प्रचालन)वरिष्‍ठ प्रबंधक समन्‍वय (प्रचालन), संयत्र के सुरक्षित एवं कुशल प्रचालन के लिए मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अप-स्‍ट्रीम संयंत्र के उत्‍पादन अनुभाग के साथ समन्‍वय एवं संपर्क बनाएं रखने के लिए उत्‍तरदायी हैं ।

Last Updated: 18-06-2025