भापाबो सुविधा, मुंबई, जिसे पहले प्रौद्योगिकी प्रदर्श संयंत्र (टीडीपी) के नाम से जाना जाता था, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी (एसईटी) के प्रदर्श के लिए राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) चेंबूर, मुंबई के परिसर में भारी पानी बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था।
भापाबो सुविधा मुंबई एसईटी के क्षेत्र में भापाबो के व्यापक अनुसंधान एवं विकास प्रयासों का परिणाम है। भापाबो सुविधा, मुंबई में अपनायी गयी सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले सभी सॉल्वैंट्स भापाबो द्वारा विभिन्न संयंत्रों के भीतर ही उत्पादित किए जाते हैं। निरंतर संयंत्र संचालन से प्राप्त अनुभव ने महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की है और औद्योगिक पैमाने पर एसएक्स प्रौद्योगिकी स्थापित की है। वर्तमान में, पऊवि की विभिन्न इकाइयों की आवश्यकता को पूरा करने हेतु निम्नलिखित प्रौद्योगिकी विकास कार्य करने के लिए भापाबो सुविधा का उपयोग किया जा रहा है:
- उपभुक्त द्रव्य से विरल धातु की पुनर्प्राप्ति ।
- दूसरे स्रोतों से कोबाल्ट और निकेल की पुनर्प्राप्ति |
- पानी के थर्मोकेमिकल विभाजन के माध्यम से हाइड्रोजन का उत्पादन।
- उर्वरक संयंत्र की परिशुद्ध गैस से हीलियम की पुनर्प्राप्ति।.