-
You are here
भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सरकारी क्षेत्र का सार्वजनिक उपक्रम भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI), ने कलपक्कम में 600 मेगावाट क्षमता का प्रोटो टाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) स्थापित कर रहा है। PFBR को रिएक्टर के प्राथमिक और द्वितीयक सर्किट में शीतलक के रूप में 2200 मेट्रिक टन सोडियम धातु की आवश्यकता है। भारत में सोडियम धातु के लिए कोई उत्पादन सुविधा नहीं है। परमाणु कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए, भापाबो को PFBR में प्रयुक्त होने वाले न्यूक्लियर ग्रेड सोडियम धातु के उत्पादन के लिए अधिदेश दिया गया है ।
प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में उपयोग के लिए सोडियम धातु की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, भारी पानी बोर्ड ने विद्युत अपघटन की प्रक्रिया के आधार पर एक सोडियम धातु उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना बनाई है। भारी पानी संयंत्र गुजरात राज्य के बड़ौदा में स्थित भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की एक घटक इकाई है, जो परमाणु ऊर्जा विभाग में सीमित उपभोग के लिए सामरिक पदार्थ जैसे ट्राई-ब्यूटाइल फॉस्फेट और पोटेशियम धातु के उत्पादन से जुड़ी हुई है।
भापसं (बड़ौदा) में सोडियम धातु के उत्पादन के लिए एक स्वदेशी सेल का विकास प्रगति पर है। वर्तमान में, 2013 से 2KA का टेस्ट सेल संस्थापित किया गया है और भापसं (बड़ौदा) में प्रचालित किया जा रहा है। एक 600 TPA के सोडियम संयत्र को भापसं (बड़ौदा) में संस्थापित किया जाएगा और प्रारंभ में, भापसं (बड़ौदा) में एक 24/36 KA का एक प्रोटोटाइप सोडियम सेल को संस्थापित किया जाएगा और स्थापना के पूर्व पूर्ण रूप से प्रचालित किया जाएगा।
एचडब्ल्यूपी (बी) साइट पर एक बेंच स्केल सोडियम शुद्धि इकाई स्थापित की जाएगी।
सोडियम प्लांट में उत्पादित कमर्शियल ग्रेड सोडियम को न्यूक्लियर ग्रेड में शुद्धिकरण के लिए एक बेंच स्केल सोडियम शुद्धि इकाई की स्थापना भापासं(ब) स्थल में की जाएगी
भापासं(ब) ऑप्टिकल फाइबर के निर्माण के लिए ड्यूटेरियम गैस की आपूर्ति कर रहा है ।
भापासं(ब) द्वारा एनएमआर में बड़े स्तर पर उपयोग किए जाने वाले कुछ डी-लेबल यौगिकों का संश्लेषण कार्य लिया गया है।
निम्नलिखित यौगिकों को भापासं(ब) प्रयोगशाला में संश्लेषित किया गया है।
01 |
एसीटोन -d6 |
(CD3COCD3) |
02 |
डाई-मिथसाइल सल्फाक्साइड-d6 |
(CD3SOCD3) |
03 |
मिथेनॉल -d |
(CH3OD) |
04 |
क्लोरोफार्म -d |
(CDCl3) |
05 |
एसिटोनाइट्राइल -d3 |
(CD3CN) |
06 |
ड्यूटेरियम क्लोराइड |
(DCl) |
07 |
ड्यूटेरियम सल्फेट |
(D2SO4) |
08 |
पोटेशियम डृयूटेरॉक्साइड |
(KOD) |
ऑपरेटर ट्रेनिंग सिमुलेटर को भपासं(ब) में संस्थापित किया गया जिसका उद्घाटन दिनांक 16.07.2018 को मुख्य कार्यकारी, भापाबो द्वारा किया गया ।
Last updated on: 04-Apr-2019